फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन दो घंटे के लिए बंद रहेगा भुंतर पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/भुंतर। डेढ़ माह पूर्व तैयार किए गए भुंतर बैली ब्रिज की प्लेटें उखड़ गई है। इससे यहां हादसे का खतरा बढ़ गया है। पुल से फोरलेन निर्माण में लगी भारी भरकम मशीनरी की आवाजाही हो रही है। इससे पुल की प्लेटें उखड़ गई हैं।
विज्ञापन

भुंतर स्थित ब्यास नदी पर बना बेली ब्रिज के डेढ़ माह में ही जवाब दे गया है। उल्लेखनीय है कि एनएच अथॉरिटी ने पिछले माह दिसंबर में इस पुल का निर्माण किया गयाहै। लेकिन अब यह पुल लड़खड़ा गया है। पुल की उखड़ी प्लेटें खतरनाक हो गई हैं। एनएच अथारिटी के सहायक अभियंता अनिल राणा ने कहा कि पुल से होकर भारी भरकम वाहनों के गुजरने से पुल की कुछ प्लेटें हिल गई हैं। उन्होंने कहा कि पुल से एक समय में 28 टन भार से ऊपर वाहन ले जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि पुल की मरम्मत की जा रही है।
मरम्मत के चलते भुंतर के बैली पुल पर 30 जनवरी से एक फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12 से दो बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए उपायुक्त यूनुस ने बताया कि नेशनल हाईवे के अधिकारियों के आग्रह पर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें