फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिमरेट में दस कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख

विज्ञापन
FIRE - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल के चिमरेट गांव में दस कमरों और दो गैलरियों का दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। हादसा मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे हुआ। घटना में तीन गाय, एक बैल, दो बछड़े और 11 भेड़ें भी जिंदा जल गईं। देर रात को घर में लगी आग से पूरे चिमरेट गांव में अफरातफरा मच गई। घटना में 12 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस दौरान साथ लगते देवी सिंह के मकान को भी आग से आंशिक नुकसान पहुंचा है। आग घटना में घर में रखी 45 हजार रुपये की नकदी भी जल गई। हालांकि कड़ाके की ठंड में ग्रामीणों ने बर्फ से आग बुझाने की कोशिश परंतु सफलता नहीं मिली, लेकिन गांव के साथ लगते अन्य घरों को बचाया गया। रात डेढ़ बजे से लेकर ग्रामीण तापमान माइनस 9 डिग्री में कड़ाके की ठंड में आग को बुझाते रहे। आग से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। स्कूल में पढ़ने वाले दो बच्चों की किताबें और वर्दी जलने से उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
नुकसान का जायजा लेकर घटनास्थल का दौरे पर गए नायब तहसीलदार उदयपुर केएस कथानिया ने बताया कि आग से चिमरेट निवासी तेन सिंह का मकान जल गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस संबंध मेें डीएसपी केलांग संजय शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट होना सामने आया है। हादसे में भारी नुकसान हुआ है। डीसी लाहौल-स्पीति देवा सिंह नेगी ने कहा कि आग से प्रभावित परिवार को नियमावली के तहत मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें