फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली महादेव के कपाट आज होंगे बंद

विज्ञापन
kullu - फोटो : amarujala
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। घाटी के आराध्य देवता बिजली महादेव आज स्वर्ग प्रवास पर रवाना हो जाएंगे। इस दौरान देवता के कपाट तीन माह तक बंद रहेंगे, हालांकि महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिर में भोले नाथ के कपाट एक दिन के लिए खुलेंगे। उसके बाद दोबारा कपाट चैत्र संक्रांति तक बंद हो जाएंगे। कारकूनों के मुताबिक बिजली महादेव का स्वर्ग प्रवास चैत्र माह की संक्रांति को संपन्न होगा। उसके बाद वर्ष भर के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला के कुछ देवता माघ संक्रांति तक स्वर्गलोक जाते हैं और इसी दिन वापस लौट जाते हैं, लेकिन बिजली महादेव का स्वर्ग प्रवास तीन माह तक रहता है। इस दौरान मंदिर में भोले नाथ के दर्शन नहीं होंगे। वहीं कोई देव पूछ तथा देवकारज भी नहीं होंगे। ऐसी मान्यता है कि स्वर्ग लोक में देवता सालभर का लेखा जोखा प्रस्तुत करेंगे। इस संबंध में जिला कारदार संघ के सलाहकार झावे राम ठाकुर ने कहा कि जिला के करीब तीन सौ देवी देवता 15 दिसंबर पोष संक्रांति से स्वर्गलोक के लिए रवाना होंगे और देवालय के कपाट बंद होंगे। लौटने पर देवी-देवता पृथ्वीलोक में अपने देवलुओं और हारियानों को सालभर की भविष्यवाणी गूर के माध्यम से करेंगे। बिजली महादेव के कारदार अमर नाथ नेगी ने कहा कि बिजली महादेव के कपाट देवविधि के अनुसार शुक्रवार को पूरी तरह से बंद हो जाएगा। शिवरात्रि के पर्व पर महज तीन दिन के लिए कपाट को दोबारा खोल दिया जाएगा। इसके बाद पुन: द्वार को बंद कर दिया जाएगा। उसके बाद कपाट चैत्र माह की संक्रांति को साल भर के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें