फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 सेंटीमीटर ताजा बर्फ से जलोड़ी दर्रा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
13 सेंटीमीटर ताजा बर्फ से जलोड़ी दर्रा बंद
विज्ञापन

सोझा तक ही जा सकी निगम की बसें
बर्फबारी से दर्रा पर बढ़ा फिसलन का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/बंजार। बाह्य सराज को जोड़ने वाला 10280 फुट ऊंचा जलोड़ी दर्रा पर हुई ताजा 13 सेंटीमीटर बर्फबारी से बसों की आवाजाही बंद हो गई है। हालांकि सुबह के समय निगम की आनी-कुल्लू बस सेवा ने दर्रा पार किया, लेकिन बाद में हुई बर्फबारी के बाद यहां फिसलन का खतरा बढ़ गया है। वीरवार को हुई ताजा बर्फबारी के बाद बसों को बड़ानाला और सोझा तक भेजा गया। जिससे सवारियों को पांच किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय कुल्लू से गई कुल्लू-जाओं, कुल्लू-रामपुर तथा कुल्लू-थनोग बसें आधे रास्ते से आगे नहीं जा सकी है। ताजा बर्फबारी से जलोड़ी दर्रा केे साथ रघुपुरगढ़, सरयोलसर तथा लांबालांबरी की चोटियां लकदक हो गई है। वहीं, हिमपात के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने भी बस व अन्य वाहन चालकों को जलोड़ी दर्रा आरपार न करने की हिदायत दी है। एसडीएम बंजार अपूर्व देवगन ने कहा कि ताजा बर्फबारी के बाद दर्रा पर वाहनों का चलाना जोखिम भरा हो गया है। चोटियों में बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश होने से किसान-बागवानों ने खुशी जताई है। स्थानीय निवासी मनोरमा देवी, राम सिंह, नागेंद्र, राम लाल, टेक सिंह, मीना ठाकुर, शेर सिंह, राजेंद्र ठाकुर तथा डूर सिंह ने कहा कि सूखे खेतों को बारिश व बर्फबारी से राहत मिली है। उन्होंने कहा कि सूखे से बंजार में गेहूं, जौ व लहसुन की खेती को नमी मिली है। एचआरटीसी कुल्लू के आरएम मंगल चंद मनेपा ने कहा कि जलोड़ी दर्रा होकर बसों को नहीं भेजा जा रहा है। मौसम खुलने तक सवारियों को शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम सवारियों के साथ किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें