फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में गरजे फोरलेन प्रभावित, एनएच अथारिटी पर लगाया यह आरोप

विज्ञापन
प्रदर्शन करते फोरलेन प्रभावित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू।
फोरलेन संघर्ष समिति की बैठक जिला मुख्यालय के जटेहड़ बिहाल में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति महासचिव बृजेश महंत ने की। बैठक में फोरलेन निर्माण के लिए जबरन हटाए जा रहे आशियानों का विरोध किया गया। इस दौरान नेशनल हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

कहा गया कि बेशक फोरलेन के लिए जमीन लेने का हक है, लेकिन इसके लिए तर्कसंगत नीति का पालन किया जाए। लोगों को जमीन खाली करने का उचित समय दिया जाए। इस सिलसिले में संघर्ष समिति सोमवार को फोरलेन के भू अधिग्रहण अधिकारी से सर्किट हाउस में मिलेगी।
विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम कुल्लू भी मौजूद रहेंगे। बृजेश महंत ने कहा कि औट में 32 दुकानदारों ने दुकान खाली करने को एक माह का समय मांगा है तथा उन्हें समय दिया भी गया है। इसी तरह से कुल्लू-मनाली में भी समय दिया जाए।
विज्ञापन


समिति के मनाली डिविजन के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए फोरलेन प्रभावितों को एकजुट होना होगा। उन्होंने प्रभावितों से आग्रह किया है कि वे अपने जनप्रतिनिधियों को अपनी समस्या के निदान में सहयोग करने का आग्रह करें। इस मौके पर ललित, शम्मी, हरिप्रकाश चौधरी, कृष्णा, दलीप कुमार, अनिल, राजू, बिनू, रमेश, राजेश और बंटी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें