अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू।
बदाह स्थित मदर टच स्कूल ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। कला केंद्र में मनाए गए सालाना समारोह में मुख्यातिथि अमन सूद रहे। स्कूली बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने खूब वाहवाही लूटी।
तीसरी, चौथी व पांचवीं कक्षा के बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ क्लासिक डांस की शानदार प्रस्तुति दी। दूसरी कक्षा के बच्चों ने बंगाली डांस, पहली कक्षा के बच्चों ने पंजाबी डांस और नाटी, प्री नर्सरी तथा नर्सरी के नन्हे बच्चों ने फिल्मी डांस, केजी के बच्चों ने हरियाणवी डांस की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं।
इससे पहले स्कूल की प्रिंसिपल शालवी कटोच ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि अमन सूद ने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने मुस्कान, अंशुमन, प्रज्ञा, वर्षा, कुजांग, तमन्ना, खुशी, सोनम, सौम्या, विरेन, सार्थक, कार्तिक, करनव, आदित्य, तनवीरा, अनीशा, प्रियल, अदिति, अजय, विश्वास, कनिका, दिव्या, यविष्टा, प्रबल, लीलाधर, शगुन, कशिश, तनिष्क, डिंपल, हिंमाशिका, गगन, अंशिका, शाभवी को पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक अनीता क्रोफा सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।