फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र-हीरा चुने गए सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी

विज्ञापन
गड़सा स्कूल के सालाना समारोह में नाटी डालती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/भुंतर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गड़सा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस दौरान एनएचपीसी के महाप्रबंधक इमरान सईद, मुख्य अभियंता हसन नदीम मौजूद रहे। प्रिंसिपल ने सालाना रिपोर्ट पढ़ी। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी।

छात्रा रीना और सहेलियों ने सरस्वती वंदना पेश की। हीरा लाल ने बेटी है अनमोल पर एकल गीत की शानदार प्रस्तुति दी। अंगिता ने शास्त्री नृत्य, सुमन और सहेलियों ने गीत, भावना व चंद्रकला ने युगल नृत्य, सपना और सहेलियों ने समूह गान, राजेश्वरी ने भी सहेलियों के साथ भंगड़ा व गिद्दा पेश कर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भगत सिंह सदन प्रथम रहा है। जमा दो के धर्मेंद्र तथा इसी कक्षा के हीरा देवी को इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ छात्र और छात्रा चुना है। इस मौके पर एनएचपीसी के सतीश कालिया, राहुल शर्मा, राम चंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें