फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़ी दिवाली में देव खुडीजल के साथ झूमे देवलु

विज्ञापन
देवता खुडीजल की वास स्थली देहुरी में नाचते देवता अाैर देवलु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू।
देवता खुडीजल की वास स्थली देहुरी में बूढ़ी दिवाली उत्सव मनाया गया। इस दौरान देवता खुडीजल ने रथ में सवार होकर लोगों को दर्शन दिए। सदियों पुरानी परंपरा के तहत देवता खुडीजल को पहले दिन जलती मशालों के साथ देवालय से बाहर लाया गया। इसके बाद देवता के कुल पुरोहित फौजी लाल शर्मा ने दिवाली की विधियों को पूरा किया और जलती मशालों की दिवाली जलाई गई। दूसरे दिन रविवार को देवता खुडीजल के रथ को ढोल-नगाड़ों की थाप पर सौह लाया गया जहां देवता ने देव नृत्य किया। दो दिनों तक मनाई बूढ़ी दिवाली में रघुपुर घाटी के लोगों के साथ मंडी जिले के लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन


देवता के कारदार शेर सिंह, पुजारी धर्म देव शुक्ला, पूर्ण शर्मा, लाल चंद शर्मा, भंडारी शेर सिंह, वार्ड सदस्य महेंद्र शर्मा ने कहा कि बूढ़ी दिवाली को देव विधि के तहत मनाया गया है। उन्होंने चार दिन पहले संपन्न हुई देवता खुडीजल के मंदिर प्रतिष्ठा के सफल आयोजन के लिए चार गांव के ग्रामीणों के साथ देवता खुडीजल के 90 मुजारों का धन्यवाद किया। कहा कि सभी की एकजुटता से ऐतिहासिक पूज का समापन हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें