फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग ने रोके सेना भर्ती को निकले युवा

विज्ञापन
युवा
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)।
विज्ञापन

सेना की वर्दी पहनने के इच्छुक लाहौल के युवाओं के लिए रोहतांग दर्रा में बिछी बर्फ रोड़ा बन गई। इंदिरा गांधी स्टेडियम ऊना में सेना की भर्ती 19 नवंबर को होनी थी। इसके लिए लाहौल के दर्जनों युवा अपने-अपने घरों से भर्ती के लिए रवाना हुए थे।

सिपाही, सामान्य ड्यूटी, लिपिक व स्टोरकीपर के लिए होने वाली इस भर्ती में गए युवा रोहतांग दर्रा में हुई भारी बर्फबारी के चलते दर्रा को पार नहीं कर सके। दर्जनभर युवाओं को कोकसर से ही मायूस होकर लौटना पड़ा। देश सेवा का जज्बा रखने वाले लाहौली युवाओं के लिए मौसम बाधा बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाहौल के त्रिलोकनाथ के अमित, सुनील कुमार, राजू, किशन और अंकित ने बताया कि वे 12 युवाओं के साथ सेना में भर्ती के लिए निकले थे लेकिन रोहतांग दर्रा ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती के लिए घाटी के युवाओं ने एक माह पहले से ही तैयारियां कर रखी थीं। मौसम ने उनके सपनों को धूमिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि मौसम को भांपते हुए कई युवा घर से ही नहीं आ पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें