फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 पेटी शराब व 192 किलो शिंगू पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
साठ पेटी शराब और 192 किलो शिंगू पकड़ा
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति पुलिस ने कोकसर और केलांग में दबोचे दो लोग
जांच में आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं कर पाए वाहन चालक
अमर उजाला ब्यूरो
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कोकसर में पुलिस ने शराब के एक बड़ी खेप बरामद की है। वहीं, केलांग में 192 किलोग्राम शिंगू अवैध रूप से ले जाते हुए पकड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अवैध शराब और शिंगू की खेप समेत दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है। पुलिस की सख्त कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस पोस्ट कोकसर से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को नाकाबंदी के दौरान पुलिस शक के आधार पर आने-जाने वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मनाली से लेह की ओर जा रही एक बोलेरो कैंपर को तलाशी के लिए रोका तो गाड़ी में गैरकानूनी ढंग से ले जा रही शराब की 60 पेटियां बरामद हुई। जिसमें 720 बोतल शराब की थी। पुलिस ने (28 वर्षीय) छेरिंग निवासी लगू लेह के खिलाफ प्रदेश एक्ससाइज एक्ट-39 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक अन्य मामले में पुलिस ने जिला मुख्यालय केलांग के समीप शकसनाला के पास नाकाबंदी के दौरान मनाली से लेह की ओर जा रही एक कार से पांच बोरी शिंगू (जीरा की एक प्रजाति) 192 किलोग्राम पकड़ा है।
विज्ञापन

मौके पर वाहन चालक शिंगू को लेकर आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने वाहन चालक तंजिन छोकमित निवासी लेह के खिलाफ केस दर्जकर पूछताछ की जा रही है। घरेलू प्रयोग के लिए शिंगू उपयोग में लाया जा सकता है। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए शिंगू प्रतिबंधित है। इसके व्यापार के लिए परमिट जरूरत रहती है।
विज्ञापन

इधर, पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति गौरव सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। दोनों ही मामलों में आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। कानूनों को ताक पर रखकर किए जा रहे कार्यों पर शिकंजा कसा जा रहा है। अभियान भविष्य में जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें