फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्राध्यापिका के खिलाफ बिठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कुल्लू कॉलेज की एक महिला प्राध्यापिका के खिलाफ चार छात्राओं को प्रताड़ित करने के आरोप पर महाविद्यालय प्रबंधन हरकत में आ गया है। विद्यार्थियों के जोरदार प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रबंधन ने उक्त महिला प्राध्यापिका के खिलाफ जांच बिठा दी है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्राओं का आरोप है कि उक्त महिला प्राध्यापिका के पति और कॉलेज में रहे प्राध्यापक ने उनके साथ अश्लील हरकतें की हैं। जिसकी जांच गठित कमेटी कर रही है। इस जांच में बयान बदलने के लिए धमकियां दी जा रही हैं। इस मामले के सार्वजनिक होने के बाद कॉलेज में माहौल बिगड़ता देख प्रबंधन ने जांच के लिए कमेटी गठित की है। तीन सदस्यीय कमेटी इस मामले में जांच कर उच्च अधिकारियों को एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के अनुसार ही आगामी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। जांच के दौरान महिला प्राध्यापिका पर कुछ बंदिशें लगाई गई हैं। जिसके तहत जांच के दौरान पीड़ित छात्राओं वाली कक्षाएं महिला प्राध्यापिका नहीं लेगी। कॉलेज प्रबंधन के इस कदम से छात्र संगठन भी संतुष्ट नजर आए।
वीरवार को महाविद्यालय कुल्लू में किसी प्रकार का धरना-प्रदर्शन नहीं हुआ। प्रबंधन की ओर से मिले आश्वासन के बाद छात्र संगठन के कार्यकर्ता शांत हुए। हालांकि इस बीच स्थिति को काबू में रखने के लिए कॉलेज परिसर में पुलिस पहरा रहा। पुलिस के आधा दर्जन से अधिक जवानों को सुबह से कॉलेज के अंदर व बाहर ड्यूटी पर रहे। कॉलेज जाने वालों के भी आई कार्ड चेक किए गए जिससे शरारती तत्व कॉलेज में प्रवेश न सके।
विज्ञापन

इधर, कुल्लू कॉलेज के प्राचार्य डॉ नंदलाल शर्मा ने कहा कि छात्राओं को प्रताड़ित करने के मामले में महिला प्राध्यापक के खिलाफ जांच बिठाई गई है। कमेटी एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। रिपोर्ट को उच्च अधिकारियों को सौंपा जाएगा। उक्त प्राध्यापक अब शिकायत करने वाली छात्राओं के बैच को नहीं पढ़ाएगी।

महिला प्राध्यापिका को जांच में किया जाएगा शामिल
पुलिस की ओर से चल रही जांच में भी महिला प्राध्यापिका को शामिल किया जाएगा। एसपी को सौंपे शिकायत पत्र में पीड़ित छात्राओं ने महिला प्राध्यापिका पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें अधिक देर तक कक्षा में बिठाया गया और बयान बदलने को धमकाया गया। इधर, महिला थाना प्रभारी उमा ने बताया कि महिला प्राध्यापिका को भी जांच में शामिल किया जा रहा है। मामले में पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें