फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: निर्विरोध चुनीं लाहौल-स्पीति में 17 पंचायतें

Sat, 16 May 2026 06:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहतर समन्वय और सकारात्मकता का संकेत
विज्ञापन

148 वार्ड सदस्य भी सर्मसहमति से निर्वाचित
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिले में बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं। इसे लोकतांत्रिक सहमति और स्थानीय स्तर पर बेहतर समन्वय का सकारात्मक संकेत कहा जा सकता है। यह बात उपायुक्त किरण भड़ाना ने कही।
उन्होंने कहा कि जिले में कुल 17 ग्राम पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं, जिनमें लाहौल की आठ और स्पीति की नौ पंचायतें शामिल हैं। इसके अलावा 170 वार्ड सदस्य सीटों में से 148 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं, सिस्सू से एक पंचायत समिति (बीडीसी) सदस्य भी निर्विरोध चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि निर्विरोध चुनी गई पंचायतों के समग्र विकास को गति देने के लिए प्रत्येक पंचायत को 25 लाख रुपये की विकास राशि प्रदान की जाएगी। इस धनराशि का उपयोग स्थानीय विकास योजनाओं, आधारभूत ढांचे और जनसुविधाओं को मजबूत करने में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नामांकन वापसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न पदों के लिए जिला परिषद सदस्य के 22, पंचायत समिति सदस्य के 39, पंचायत प्रधान के 80, उपप्रधान के 76 तथा वार्ड सदस्य के 173 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कुल 39 नामांकन वापस लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें