फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 166 शिक्षकों ने बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाना सीखा

Fri, 06 Feb 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
समग्र शिक्षा के तहत करवाई क्षमता निर्माण कार्यशाला
विज्ञापन

दो शिक्षा खंडों के शिक्षकों ने लिया पांच दिनों का प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शिक्षा खंड कुल्लू-एक और कुल्लू-दो के जेबीटी शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पांच दिनों तक 166 शिक्षकों ने नौनिहालों को खेल-खेल में पढ़ाने की तकनीक सीखी।
जिला मुख्यालय ढालपुर स्थित अटल सदन, बहुउद्देश्यीय भवन में कुल्लू-दो और प्रारंभिक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय शमशी में कुल्लू-एक के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम दिन शुक्रवार को 166 शिक्षकों ने पाठ्यक्रम को रोचक बनाकर नौनिहालों को पढ़ाने के टिप्स लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समग्र शिक्षा के तहत आयोजित कार्यशाला का जिले के सरकारी प्री-प्राइमरी और प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाना रहा। इसके लिए जेबीटी शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। पांच दिन तक शिक्षकों ने प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल, नई शिक्षा नीति 2020 और पाठ्यक्रम को सरल बनाना सीखा। उधर, समन्वयक कविता ने कहा कि पांच साल की उम्र तक के नौनिहालों को खेल-खेल में पढ़ाया जाएगा। इसके लिए जिले के जेबीटी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि कुल्लू-एक और कुल्लू-दो शिक्षा खंड के 166 जेबीटी शिक्षकों को नौनिहालों के मस्तिष्क, शारीरिक विकास पर अधिक ध्यान देने, शुरुआती देखभाल और शिक्षा और विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ाकर खेल-खेल में पढ़ने के लिए प्रेरित करने की तकनीक सिखाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें