फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 163 साल पुराने हेरिटेज स्कूल भवन का हो रहा जीर्णोद्धार

Wed, 16 Apr 2025 05:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू के विद्यार्थी जल्द हेरिटेज भवन में पढ़ाई कर सकेंगे। विद्यालय के 163 वर्ष पुराने भवन का कायाकल्प किया जा रहा है। इसके अस्तित्व कायम रखने के लिए मिट्टी, पत्थर और लकड़ी से ही इसका जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसके कायाकल्प पर करीब 10.50 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। कायाकल्प का 60 फीसदी से अधिक कार्य पूरा कर दिया गया है। ऐसे में जल्द ही विद्यार्थियों को हेरिटेज भवन में पढ़ाई करने का दोबारा मौका मिलेगा और विद्यार्थी अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने की दिशा में विद्यार्थी प्रेरित भी होंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि छात्र विद्यालय कुल्लू का निर्माण साल 1861 में किया गया था। उस समय यह विद्यालय प्राथमिक कक्षाओं के लिए बना था। इसके बाद साल 1915 में इसे स्तरोन्नत कर माध्यमिक विद्यालय बनाया गया। साल 1924 में इसे उच्च विद्यालय का दर्जा मिला और इसके उपरांत साल 1959 में इसे उच्च माध्यमिक तथा साल 1986 में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के तौर पर स्तरोन्नत किया गया। शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू सबसे पुराना स्कूल है। यहां से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन


विद्यालय के हेरिटेज भवन का जीर्णोद्धार कार्य जारी है। इसके लिए 10.50 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
- प्रकाश, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें