फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवता नारायण ने सरयोलसर में किया शाही स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। माता बूढ़ी नागिन की वास स्थली सरयोलसर में मई माह से माता की पूजा अर्चना भी शुुरू हो गई है। ऐसे में यहां स्नान के लिए देवी-देवता पहुंचने शुरू हो गए। जिला कुल्लू की रघुपुर घाटी के अधिष्ठाता देवता करशाला सत्य नारायण ने भी सरयोलसर झील में शाही स्नान किया है।
विज्ञापन

देवता का नया मुख तैयार होने के बाद धार्मिक स्थल सरयोलसर में स्नान कर शक्तियां भी अर्जित की। ढोल-नगाड़ों की थाप पर माता की वास स्थली पहुंचे देवता ने जहां माता से भव्य देव मिलन किया, वहीं देवता ने डुबकी के साथ झील की चारों ओर परिक्रमा भी की। इस दौरान देवता के कई कारकूनों, हारियानों व श्रद्धालुओं ने भी आस्था की डुबकी लगाई। देवता के सरयोलसर पहुंचने पर पूरा वातावरण देवमय हो उठा। देवता के कारदार इंद्र सिंह, मस्त राम, प्रेम सिंह, कुमार दत्त, लगन दास, सुरेश कुमार, ख्याला राम, दुनी चंद, भीम सिंह ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, रोहित साहसी, जगदीश ठाकुर तथा ध्यान सिंह ने कहा कि देवता सत्य नारायण का नया मुख बनाने के बाद धार्मिक स्थल सरयोलसर का दौरा कर स्नान किया है। उन्होंने कहा कि देवता ने झील की परिक्रमा के साथ माता बूढ़ी नागिन के साथ मिलन भी किया है। तीन दिवसीय दौरे के बाद देवता नारायण अपने देवालय करशाला पहुंच गए है। उधर, धार्मिक पर्यटन स्थल सरयोलसर में माता बूढ़ी नागिन के दर्शन के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटक भी पहुंचने शुरू हो गए हैं। पर्यटन सीजन को देखते हुए यहां पर्यटन गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें