फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर भवन निर्माण सामग्री से जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में जहां पुलिस यातायात को बहाल रखने का प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर मनाली की कन्याल सड़क पर लंबे समय से पड़ी भवन निर्माण सामग्री और मशीनें नहीं हट रही हैं। इससे जाम भी लग रहा है। पिछले छह माह से ग्रामीण इस समस्या को झेल रहे हैं।
विज्ञापन

आखिरकार अब सिमसा, कन्याल और छियाल गांव कमेटी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर इसकी शिकायत की है। ग्रामीणों ने इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। स्थानीय निवासी मेघ राज, विजय नेगी, प्रेम चंद, हेत राम, रेवत राम, रूप सिंह, फतेह चंद और बालक राम ने कहा कि किसी व्यक्ति की ओर से लंबे समय से कन्याल सड़क पर भवन निर्माण सामग्री पत्थर, सरिया, रेत, बजरी और मशीन आदि पिछले छह माह से रखी गई है। इसके चलते कन्याल सड़क पर लोगों को परेशानी हो रही है। पर्यटन सीजन भी शुरू हो चुका है। ऐसे में यातायात की समस्या यहां और बढ़ेगी। लोक निर्माण विभाग भी पिछले छह माह से इसे लेकर खामोश है। इस पर विभाग की कोई नजर नहीं है। वन, परिवहन और युवा सेवाएं मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी इसी गांव के हैं। बावजूद इसके ग्रामीणों की समस्या पिछले छह माह से हल नहीं हुई है। लोगों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में साफ तौर पर कहा है कि जल्द उनकी समस्या हल की जाए। उधर, इस संबंध में एसडीएम मनाली अश्वनी कुमार ने कहा कि पुलिस और लोक निर्माण विभाग को तुरंत सड़क पर पड़ी हुई भवन निर्माण सामग्री को उठवाने के निर्देश दिए हैं। अगर इसके बावजूद सड़क पर निर्माण सामग्री फेंकी तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें