फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार में केंद्र के खिलाफ बोला हल्ला

विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर भारत बंद के तहत बुधवार को बंजार में हिमाचल किसान सभा, सीटू, आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन तथा मजदूर संगठनों ने बंजार के नए बस अड्डे से लेकर मिनी सचिवालय बंजार तक रैली निकाली। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मांगों को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

हिमाचल किसान सभा के जिला महासचिव नारायण चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ प्रदेश सरकार भी जनविरोधी है। सरकार मजदूर के हित में काम नहीं करना चाहती है। जिला सीटू महासचिव राजेश ठाकुर ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर को नियमित करने, समान काम का समान वेतन, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिड-डे मील, आशा वर्कर को नियमित करने के साथ आउटसोर्स प्रणाली को बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महंगाई को कम किया जाए और श्रम कानून के साथ छेड़छाड़ न कर इसे लागू किया जाए। किसान सभा बंजार ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष शेर सिंह नेगी व सचिव मोती राम कटवाल ने कहा कि यह मजदूर संगठनों की लड़ाई है। जिसे सभी संगठन मिलकर लड़ रहे हैं। जनसभा में कुल्लू किसान सभा के सचिव खेमचंद, सीटू सचिव अर्जुन, शशि, निर्मला, महेश्वर और ललित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें