फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालीवुड स्टाइल में युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नामी अभिनेताओं के प्रसिद्घ डायलॉग बने पंच लाइन
विज्ञापन

बॉलीवुड स्टाइल में युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करेगी पुलिस
नशे के विरुद्घ जागरूकता लाने के लिए कुल्लू पुलिस की पहल
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला पुलिस नशे के विरुद्ध युवाओं को जागरूक करने के लिए पहल करने जा रही है। बॉलीवुड के चार नामी अभिनेता के प्रसिद्ध डायलॉग को नशे के विरुद्ध पंच लाइन में बदलकर पुलिस उनके फोटो के साथ होर्डिंग लगाए जाएंगे। जिनमें अभिनेताओं के फोटो भी चस्पां किए जाएंगे। अपने रोल माडल हीरो के साथ पंच लाइन युवाओं को आकर्षित करेगी।
कुल्लू पुलिस ने अभिनेता सलमान खान, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, आमिर खान के प्रसिद्घ डायलॉग को नशे के विरुद्घ जागरूकता लाने के लिए पंच लाइन में तबदील किया गया है। फिल्म बॉडीगार्ड से डायलॉग को बदलकर ‘खुद पर एक एहसान करना कि नशे वाला कोई काम न करना’ पेश किया गया। फिल्म राउडी राठौर के डायलॉग को पुलिस ने ‘जो मैं बोलता हूं वो मैं करता हूं और नशा तो मैं बिल्कुल ही नहीं करता हूं’ में तबदील किया गया। डॉन फिल्म के डायलॉग को ‘अगर किसी को नशे की लत लग जाती है तो उसका जीना मुश्किल ही नहीं, नामुकिन है’ में बनाया गया है। थ्री इडियट फिल्म के डायलॉग को ‘नशा छोड़ो और काबिल बनो कामयाबी तुम्हारे पीछे आएगी’ में बदला गया। इन पोस्टर में संबंधित अभिनेता के फोटो भी लगाया गया। रोल मॉडल हीरो के डायलॉग को पंच लाइन में बदलकर कर कुल्लू पुलिस युवाओं की सोच को बदलना चाहती है। तैयार किए गए पोस्टरों को सोशल मीडिया में सर्कुलेट किया जा रहा है। इसी के साथ चहल कदमी वाले स्थलों में भी होर्डिंग लगाए जाएंगे। पर्यटन नगरी कुल्लू मनाली में हटकर नशे के विरुद्घ पोस्टर आकर्षण का केंद्र भी बनेंगे और पर्यटकों को भी नशे से दूर रहने का संदेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि नशे के विरुद्घ जागरूकता के लिए यह जरिया अपनाया गया है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हटकर काम करने की जरूरत है। स्कूल-कॉलेजों में भी युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें