फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विफलताओं पर लाहौल-स्पीति कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति कांग्रेस ने घेरी भाजपा सरकार
विज्ञापन

संचार सुविधा दुरुस्त न होने पर मोर्चा खोलने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को केलांग में हुई। अध्यक्षता जिला प्रभारी हरि चंद शर्मा ने की। इस दौरान केंद्र की बीजेपी सरकार के चार साल के कार्यकाल में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और अन्य खाद्य पदार्थों की रिकॉर्डतोड़ बढ़ती कीमतों को न रोक पाने की विफलता और उनकी गलत नीतियों, देश में लगातार बढ़ते महिला अपराध व उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी इत्यादि मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रदेश में बीजेपी सरकार के कार्यकाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर नियंत्रण न होने संबंधी नाकामयाबियों पर भी बैठक में चर्चा हुई। बैठक में प्रभारी हरिचंद शर्मा ने भाजपा सरकार को विफलता पर खूब घेरा। कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता बीजेपी को बाहर करने का मन बना चुकी है और देश में फिर से कांग्रेस पार्टी सत्तासीन होगी। इसके लिए सभी को एकजुट होकर पार्टी विचारधारा और जनता के मुद्दों को उठाने के लिए कोई कमी न रखें। इसी प्रकार पीसीसी सचिव नोरबू बोध, पामा राम, ब्लॉक अध्यक्ष नोरबू पांस, वरिष्ठ कार्यकर्ता संसार चंद, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि किरण, उपाध्यक्ष छिमे, प्यारे लाल और हिराम गौड़ ने भी संगठन हित में अपने विचार रखे। बैठक के बाद कमेटी ने हरिचंद शर्मा की अध्यक्षता में राज्यपाल को एसडीएम केलांग के माध्यम से इन मुद्दों के अलावा लाहौल-स्पीति जिले में बीएसएनएल की लचर व्यवस्था, ग्रांफू से बातल तक बीआरओ द्वारा निर्मित खराब सड़क, नौतोड़ आवंटन की प्रक्रिया को बीजेपी सरकार के सत्तासीन होते ही रोकने सहित अन्य मुद्दों को लेकर ज्ञापन भेजा। इस अवसर पर हरिचंद की अध्यक्षता में केलांग बीएसएनएल के कार्यालय में जाकर उन्हें पांच दिन के भीतर संचार सुविधा को दुरुस्त न करने की स्थिति में मोर्चा खोलने का भी अल्टीमेटम दिया गया। इस अवसर पर जिला पार्टी प्रवक्ता अनिल सहगल, महासचिव शेर सिंह, महिला ब्लॉक अध्यक्ष कमला, नोरबू, टीडी बौद्घ, राम पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें