फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की स्थिति पर सर्वे करेगी विद्यार्थी परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं की शिक्षा पर
विज्ञापन

सर्वे करेगी विद्यार्थी परिषद
नया सत्र शुरू होने पर विद्यार्थियों का किया अभिनंदन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र शुरू होने पर विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। विद्यार्थी परिषद ने विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर परिषद के इकाई सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र ठाकुर, इकाई सह सचिव सृष्टि गोयल ने कहा कि प्रदेश स्तर पर महिलाओं की स्थिति जानने के लिए विद्यार्थी परिषद ने सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। इसमें महिलाओं की वर्तमान में स्थिति के बारे में पता लगाया जाएगा। सर्वे समाज में महिलाओं की स्थिति व शिक्षा पर किया जा रहा है। सोमवार को सर्वे के अनुसार महाविद्यालय की छात्राओं से उनके विचार पूछे गए। कुल्लू और आसपास के क्षेत्रों में इस अभियान को चलाया जा रहा है। इसकी एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट को संगठन के पदाधिकारियों को सौंपा जाएगा। इस दौरान विभाग संयोजक विकास, अभिषेक कुमार, पुष्पाल भंडारी, विशाल, शालिनी, सोनिका, श्वेता, अंजली, इकाई अध्यक्ष अनिल ठाकुर और इकाई सचिव महेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें