फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने की लहसुन की दोगुनी बिजाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में नगदी फसल लहसुन की बिजाई का कार्य इन दिनों जोरों पर चल रहा है। किसानों ने इस साल पिछले साल के मुकाबले लहसुन की बिजाई दोगुना की है। इस साल किसानों को लहसुन का रेट कम मिलने से बावजूद भी लहसुन की खेती को अधिक प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन

किसान खेम राज, रमेश चंद, ओम प्रकाश, बेली राम, गोविंद सिंह,जगदीश, उगम राम, दिले राम, केहर सिंह, शेर सिंह तथा पूर्ण चंद ने कहा कि किसानों ने इस बार लहसुन का बीज अपना रखा हुआ था। ऐसे में किसानों ने दो से लेकर तीन क्विंटल तक लहसुन की खेती की है। भले ही इस साल उनका लहसुन 30 से लेकर 50 रूपये प्रति किलो बिका हो, लेकिन आगामी सीजन में उन्हें उम्दा रेट मिलने की उम्मीद है। पिछले साल किसानों ने 200 रुपये प्रति किलो बीज लहसुन की खरीद की थी लेकिन इस साल किसानों ने अपना बीज रखा था। उधर, जिला कृषि अधिकारी कुल्लू डॉ मनोज गौतम ने कहा कि लहसुन बिजाई के लिए मौसम अच्छा चल रहा है। जिला कुल्लू में नकदी फसल लहसुन का दायरा साल दर साल बढ़ता जा रहा है। लहसुन कुल्लू जिला की प्रमुख नकदी फसलों में शामिल है और हजारों किसानों की आर्थिकी का जरिया बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें