फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ाने पर 16 अध्यापकों किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नग्गर में साइंस ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने यह बात कही। साथ ही कोरोना काल के दौरान हर घर पाठशाला कार्यक्रम के तहत बेहतरीन ऑनलाइन अध्यापन कार्य के लिए नग्गर विकास खंड की विभिन्न पाठशालाओं के 16 अध्यापकों को स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कोरोना काल में भी अध्यापकों ने बच्चों को हर घर पाठशाला कार्यक्रम के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की। जहां इंटरनेट की सुविधा तथा बच्चों के पास स्मार्ट फोन नहीं थे, वहां घर पहुंचकर अध्यापकों ने बच्चों को नोट्स प्रदान कर उनकी पढ़ाई को जारी रखा। राहुल, मानवी, आयुषी तथा मीनाक्षी को निशुल्क स्मार्ट फोन तथा कान की मशीन प्रदान की। कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को घर-द्वार बेहतर तथा गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। इस दिशा में स्कूल भवनों के निर्माण पर करोड़ों रुपये व्यय किया जा रहा है। मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नग्गर में शिक्षा खंड की ओर से सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने भी शिरकत की। कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो, इसके लिए सभी स्कूल प्रबंधन समितियों को अपने-अपने गांव में स्थित स्कूलों में बेहतर तालमेल के साथ कार्य करना होगा। सरकारी स्कूलों में कम हो रही बच्चों की संख्या पर चिंता व्यक्त की। कहा कि सरकारी स्कूलों की अपेक्षा बच्चे निजी स्कूलों में मंहगी शिक्षा ग्रहण क्यों कर रहे हैं, इस पर गंभीर विचार करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाल, नसोगी और बड़ाग्रां एसएमसी प्रथम
कुल्लू। स्कूलों में शिक्षा तथा अन्य विकास कार्यों को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्राइमरी वर्ग में एसएमसी जीसीपीएस गोशाल-दो, पलचान तथा जीपीएस ढुंगरी ने क्रमश: पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार मिडल स्कूल वर्ग में एसएमसी नसोगी, उच्च पाठशाला में एसएमसी बड़ाग्रां बिहाल ने पहला, एसएमसी अरछंडी दूसरे, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वर्ग में एसएमसी पनग्रां ने पहला, नथान ने दूसरा तथा एसएमसी गोशाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्हें 10 हजार, सात हजार और पांच हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें