फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांदी जीरो प्वाइंट से मिनी मनाली तक चकाचक होगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
तांदी जीरो प्वाइंट-मिनी मनाली सड़क होगी दुरुस्त
विज्ञापन

48 किलोमीटर सड़क में टारिंग का काम शुरू, 10 किमी मार्ग होगा डबललेन
बर्फबारी से पहले काम पूरा करना बीआरओ का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर (कुल्लू)। केलांग-उदयपुर मार्ग पर थिरोट से काला नाला के बीच सड़क बीआरओ ने पहले ही चकाचक की है। अब बीआरओ तांदी जीरो प्वाइंट से एक किलोमीटर आगे, मिनी मनाली तक सड़क चकाचक करने जा रहा है। 48 किलोमीटर मार्ग में बीआरओ 10 किलोमीटर सड़क को डबललेन और 38 किलोमीटर के दायरे में वन-वे के लिए टारिंग का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

तांदी जीरो प्वाइंट से टारिंग का काम शुरू हो चुका है। सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों का कहना है कि थिरोट से लेकर काला नाला के पास तक सड़क पहले ही डबललेन कर चकाचक कर दी गई थी। लेकिन कई हिस्सों में बारिश व बर्फ से सड़क खराब हो गई है। इसे इस सर्दी के मौसम तक चकाचक करने का बीआरओ के अधिकारियों ने दावा किया है। केलांग-उदयपुर के बीच सड़क चकाचक होने से लोगों को जिला मुख्यालय केलांग, उपमंडल उदयपुर की ओर आवाजाही में राहत मिलेगी। सड़क की दशा सुधरने से इस ओर पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। इस मार्ग से होते हुए पांगी घाटी के लोग भी कुल्लू-मनाली की ओर आवाजाही करते हैं। रोहतांग टनल बनने के साथ ही सड़कों की दशा सुधरते देख लोग उत्साहित हैं। घाटीवासी युवराज, मनोज ठाकुर और सत्यपाल ने कहा कि बाहर से पर्यटक भारी संख्या में लाहौल आने की चाहत रखते हैं। लेकिन यहां की सड़कें खराब होने से लाहौल नहीं पहुंच पा रहे हैं। टनल बन जाने के साथ ही सड़कों की हालत सुधरे तो घाटी में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा। बीआरओ 94 के ओसी हरीश बाबू ने कहा कि सर्दी के मौसम तक तांदी प्वाइंट से लेकर मिनी मनाली तक सड़क चकाचक करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें