फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहरमा में एसएमसी के तहत भरे जाएंगे खाली पद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहरमा में शिक्षक पदों के लिए मांगे आवेदन
विज्ञापन

टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी नॉन मेडिकल और शास्त्री के लिए 22 तक करें अप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्रों के स्कूलों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। इसके तहत लाहौल की राजकीय माध्यमिक पाठशाला गोहरमा में टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी नॉन मेडिकल और शास्त्री का पद एसएमसी के आधार पर भरा जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की अधिसूचना के अंतर्गत स्कूल प्रबंधन समिति के माध्यम से पीरियड के आधार पर शिक्षकों के पद भरे जाने हैं। इसके लिए उप निदेशक उच्चत्तर शिक्षा लाहौल-स्पीति केलांग की ओर से इन पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्कूल के मुख्याध्यापक गोहरमा दुनी चंद ने बताया कि सभी पात्र उम्मीदवार 22 जून शाम चार बजे तक किसी भी कार्य दिवस पर स्कूल के कार्यालय में अपने दस्तावेजों को जमा करवा सकते हैं। साक्षात्कार 28 जून को एसडीएम कार्यालय केलांग में होगा। कहा कि नियमित और अनुबंध आधार पर कर्मचारी के आने के बाद पद को छोड़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें