फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम ने फिर रोकी चौपर की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। लाहौल घाटी के लिए प्रस्तावित हेलीकाप्ॅटर की एक भी उड़ान मंगलवार को नहीं हो सकी है। हालांकि राज्य सरकार के पवन हंस हेलीकाप्ॅटर ने स्पीति घाटी के लोसर हेलीपैड के लिए उड़ान भरी। वहां फंसी तीन गर्भवती महिलाओं सहित अन्य यात्रियों को लिफ्ट करना था। लेकिन रोहतांग में मौसम खराब हो जाने से उसे लौटना पड़ा।
लाहौल के लिए मंगलवार को सेना के हेलीकाप्ॅटर ने भुंतर-तिंदी-तिंगरेट-भुंतर तथा भुंतर-रावा-स्तींगरी-भुंतर के बीच, भुंतर-गोंधला-भुंतर तथा भुंतर-तांदी (डाइट) भुंतर के बीच उड़ान भरनी थी। चारों उड़ानें सासे हेलीपैड से किए जाने का शेड्यूल जारी किया था। ऐसे में मंगलवार को लाहौल के चारों हेलीपैड को जाने वाले यात्री मनाली के सासे हेलीपैड पहुंचे। लेकिन यहां पहुंचने पर उन्हें लौटाया गया कि उड़ानें अब भुंतर से होगी। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी हुई। भुंतर हेलीपैड पहुंचे यात्री सुुनील कुमार और राजेश ने बताया कि वह मौहल से स्पेशल गाड़ी लेकर सासे पहुंचे। लेकिन वहां से फिर उन्हें भुंतर की ओर दौड़ाया गया। कहा कि लाहौल के यात्रियों के साथ सरकार ने भद्दा मजाक किया है। बता दे कि रोहतांग दर्रे के आरपार बीमार लोगों के साथ सैकड़ों बच्चों सहित कई जरूरतमंद लोग फंसे है। लाहौल से महिला कांग्रेस की नेत्री शशि किरण ने कहा है कि मंगलवार को लाहौल-स्पीति के यात्रियों के साथ भद्दा मजाक किया है। उन्होंने बताया कि यहां भारी बर्फबारी के चलते हेलीपैड तक पहुंचना आसान काम नहीं है। शशि किरण ने बताया कि स्पीति के लोसर हेलीपैड से तीन गर्भवती महिलाओं सहित अन्य को तीसरी बार हेलीपैड से मायूस होकर लौटना पड़ा है। उधर, कुल्लू में तैनात उड़ान समिति के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पवन हंस हेलीकॉप्टर ने लोसर के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन रोहतांग में मौसम खराब रहने के चलते कोई भी उड़ाने नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम साफ रहने पर होंगी नियमित उड़ानें : मारकंडा
कुल्लू। कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा है कि मौसम अनुकूल रहने पर लाहौल के लिए तीन दिन तक तीन हेलीकॉप्टर उड़ेगा। कहा कि इसमें राज्य सरकार के पवन हंस हेलीकॉप्टर के साथ दो सेना के हेलीकाप्ॅटर भी हायर किए गए हैं। मारकंडा ने कहा कि वे लोगों की मजबूरियों को समझते हैं। लेकिन मौसम साथ नहीं दे रहा है। मारकंडा ने कहा कि इस सर्दी में घाटी में 38 दिन बर्फबारी हुई है। फरवरी माह में 14 दिन बर्फबारी हुई है। कहा कि मौसम साफ रहने पर नियमित हेलीकाप्ॅटर की सेवाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें