फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी में दो कैश काउंटर खोलें : पेंशनर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स फेडरेशन खंड बंजार की बैठक डे केयर सेंटर बंजार के सभागार में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता बंजार खंड के अध्यक्ष किशन डोगरा ने की। इस दौरान सर्वप्रथम पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

बंजार खंड के अध्यक्ष किशन डोगरा ने कहा कि बैठक में प्रस्ताव पारित किया कि पंजाब नेशनल बैंक बंजार शाखा में आजकल एक ही काउंटर से लेन-देन किया जा रहा है। इससे वरिष्ठ नागरिकों को कठिनाई हो रही है। फेडरेशन की ओर से बैंक प्रबंधन से मांग की है कि शाखा में दो कैश काउंटर खोले जाएं, जिससे सभी को सुविधा प्राप्त हो सके। पेंशनर्स के मेडिकल बिल और लंबित पड़े बिलों को भी भुगतान किया जाए। फेडरेशन करुणामूलक आधार पर नौकरी के लिए आयु सीमा तथा आय सीमा बढ़ाने संबंधी मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत करता है। इसके साथ मुख्यमंत्री से मांग की कि 5-10-15 प्रतिशत की वृद्धि मूल पेंशन में समायोजित करने का जो उन्होंने आश्वासन दिया था, उसे भी आचार संहिता लागू होने से पहले पूरा किया जाए। इस दौरान प्रदेश सह सचिव हरि सिंह नेगी, जिला सह सचिव केहर सिंह वीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत राम परमार, महासचिव खीमी राम, अंकेक्षक गुमत राम, कोषाध्यक्ष टिकम राम, दिले राम, बुद्धि सिंह, खीम दास, तेजा सिंह गौतम, केसरू राम, लाल सिंह, पुने राम, टेक राम, वेली राम, वेगी देवी, जय दासी, सीता देवी, भीम सेन नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें