फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन टूटकर गन्ने के खेत में गिरी, एक लाख का न कसान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार । खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन अचानक टूट कर गन्ने के खेत में गिर गई जिससे उठी चिंगारी से किसान की एक एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव नरपतनगर निवासी मौलाना नूर मोहम्मद का खेत खादर में है। खेत में गन्ने की फसल लगी थी। रविवार दोपहर खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार आपस में टकरा गया और एक तार टूट कर खेत में जा गिरा। इससे निकली चिंगारी ने गन्ने की फसल को अपनी चपेट में ले लिया और करीब एक एकड़ फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर खेत स्वामी सहित अन्य किसानों को लगी तो उनमें हड़कंप मच गया और वह मौके पर पहुंच गए। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। किसान ने बताया कि एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें