फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवताओं ने रघुनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवताओं ने रघुनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। देवी-देवताओं के महाकुंभ दशहरा उत्सव में अस्थायी शिविरों में देवताओं के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में मंगलवार को भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में सैकड़ों लोगों ने शीश नवाया। शिविर में प्रात: काल भगवान रघुनाथ की विशेष पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

पूजा अर्चना के बाद शिविर में भजन कीर्तन का दौर चला। भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने राम धुन में भजन गाए। इस दौरान कई देवता भी भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में पहुंचे। देवताओं का भगवान रघुनाथ से भव्य मिलन हुआ। गौर रहे कि देवता के साथ राजपरिवार के लोग भी ढालपुर मैदान में डेरा डाले हुए हैं। शिविर में पकाए जाने वाले भोजन का पहले भगवान रघुनाथ को भोग लगाया जा रहा है। इसके बाद इसे श्रद्धालुओं को प्रसाद के तौर पर बांटा जा रहा है। वहीं, भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में सुबह-शाम विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। वहीं पांचवें दिन उत्सव में लोगों की भीड़ उमड़ी। गौर रहे कि 264 देवी देवताओं की उपस्थिति से ढालपुर की नगरी इन दिनों स्वर्गलोक में बदली हुई है। यहां पर महज एक देवता ही नहीं बल्कि सभी देवताओं के दर्शन हो रहे हैं। श्रद्धालु चुनी लाल ठाकुर, मुरलीधर, शिव राम, भवानी शर्मा, गुलाब दास, भूप सिंह, तेज सिंह, शिव चंद, मैना देवी, कौशल्या, दीपा शर्मा, रामप्यारी ने कहा कि 25 अक्तूबर को देवता देवालय की ओर रवाना हो जाएंगे। इससे पहले सभी देवी देवताओं के दर्शन करना शुभकारी होता है।
विज्ञापन

बलदेव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें