फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली महादेव दशहरा उत्सव के लिए पहुंचे रघुनाथ मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली महादेव दशहरा उत्सव के लिए पहुंचे रघुनाथ मंदिर
विज्ञापन

जुआणी महादेव, दशमी वारदा और ब्रिडू देवता आज पहुचेंगे कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/खराहल। आराध्य देवता बिजली महादेव अपने देवालय धार्ठ से ढोल नगाड़ों और नरसिंगों की स्वर लहरियों के बीच देव महाकुंभ दशहरा के लिए वीरवार को दोपहर बाद रवाना हो गए। शोभायात्रा में खराहल और कशाउरी फाटी के सैकड़ों हारियान भी शामिल हुए।
विज्ञापन

दशहरा में बिजली महादेव की अहम भूमिका रहती है। लिहाजा देवता एक दिन पहले ही रघुनाथ जी के मंदिर में पहुंच जाते हैं। वीरवार को देवता सायंकाल रघुनाथ जी के मंदिर में सैकड़ों हारियानों के साथ रघुनाथ की नगरी में पहुंचे। जहां पर देवता का फूल और धूप के साथ भव्य स्वागत किया गया। उनका रात्रि ठहराव रघुनाथ के मंदिर में होगा। शुक्रवार को देवता की पूजा पाठ विधिवत से होगी। जुआणी महादेव के कारदार ओमप्रकाश महंत और दशमी वारदा के कारदार दोत राम ठाकुर ने बताया कि जुआणी महादेव, दशमी वारदा, बिंडू देवता और राउगी नाग शुक्रवार को रघुनाथ की नगरी पहुंचेंगे। दोपहर बाद देवता रघुनाथ के साथ वाद्ययंत्रों के बीच ढालपुर के लिए रवाना होंगे। जहां पर बिजली महादेव देवता रघुनाथ की रथयात्रा के दौरान बायं तरफ पहले पायदान पर चलेंगे। उसके बाद जुआणी महादेव चलते हैं। देवता के कारदार अमर नाथ बताते हैं कि बिजली महादेव हर साल दशहरा से एक दिन पूर्व ही अपने देवालय धार्ठ से रघुनाथ मंदिर के लिए रवाना होते हैं। जहां पर देवता का मिलन देव विधि के अनुसार रघुनाथ जी से होता है और तमाम देव कार्रवाई देवविधि के साथ निभाई जाती है। उन्होंने कहा कि अठारह करडू के सौह में देवता सात दिन तक देव परंपरा का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

-अमी चंद भंडारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें