फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू की ढुलाई को नहीं मिल रहे ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल घाटी के किसान व व्यापारी आलू ढुलाई के लिए ट्रकों की कमी से जूझ रहे हैं। आलू को घाटी से बाहर ले जाने के लिए किसानों को ट्रक नहीं मिल रहे हैं। इससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। लाहौल में खराब मौसम फिर किसानों की मेहनत पर पानी फेर सकता है।
लाहौल घाटी में करीब 650 हेक्टेयर भूमि में आलू का उत्पादन हुआ है। कृषि अधिकारी हेमराज वर्मा ने कहा कि 10500 मीट्रिक टन उत्पादन हुआ था। साल दर साल लोगों का रुझान कम हो रहा है। अन्य फसलों में किसानों को अच्छे रेट मिल रहे हैं। लिहाजा आलू की फसल कम रही है। 50 फीसदी आलू जिला से भेजा चुका है। 50 फीसदी आलू लाहौल के विभिन्न हिस्सों में फंसा है। घाटी के किसान राम सरन, प्रेम सिंह, सुरेश कुमार, वीर सिंह और शेर चंद ने कहा कि सितंबर माह में हुई बर्फबारी से लाहौल घाटी में सेब से लदे पौधे तबाह हो गए हैं। घाटी के विभिन्न हिस्सों में अभी आलू की फसल फंसी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 17 अक्तूबर से प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में यहां के किसान व बागवान आलू व सेब की फसल को बाहर ले जाने को लेकर चिंतित दिख रहे हैं। समय रहते घाटी से आलू व सेब की बची फसल को घाटी से बाहर नहीं निकाला गया तो किसानों, बागवानों को भारी नुकसान हो सकता है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनिल सहगल ने कहा कि सरकार को ऐसे हालात में किसानों के हितों को लेकर आगे आना चाहिए। 2022 तक किसानों की आर्थिकी दोगुनी करने का दावा वाली सरकार अभी से विफल नजर आने लगी है। एक सप्ताह के भीतर लाहौल घाटी से आलू की फसल को घाटी से बाहर नहीं निकाला गया तो सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। जिला परिषद लाहौल-स्पीति के चेयरमैन रमेश ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा से इस बारे में तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित रूप से आएंगे दस ट्रक : अश्वनी
उपायुक्त लाहौल-स्पीति अश्विनी कुमार चौधरी ने कहा कि उन्होंने ट्रक यूनियन कुल्लू से बात की है। कहा कि लाहौल के लिए नियमित 10 ट्रक आलू ढुलान को आएंगे। लेह और लाहौल के लिए राशन व अन्य सामग्री लेकर आ रहे ट्रकों में भी वापसी के समय आलू भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें