फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोखिम डालकर लकड़ी पकड़ने को नदी में कूदने लगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बजौरा में ब्यास नदी से हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किए दो लोग
विज्ञापन

जोखिम डालकर नदी किनारे लकड़ी पकड़ रहे लोग
कुल्लू में हाई अलर्ट, प्रशासन की लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। मौसम के लगातार खराब रुख और भारी बारिश को देखते हुए कुल्लू जिला में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। लेकिन अलर्ट के बावजूद कुछ लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर नदी नालों के करीब जा रहे हैं। जिससे उनकी जिंदगी मुश्किल में फंस रही है। ऐसा ही दो मामले कुल्लू जिला के बजौरा में देखने में आए है। जहां एक 15 साल की लड़की ब्यास नदी में बह गई। बताया जा रहा है कि लोअर बजौरा की रहने वाली सुल्ताना अपने चाचा व अन्य लोगों के साथ नदी को देखने ब्यास किनारे आ गई थी। इस दौरान उसका पांव फिसल गया और उफनती ब्यास में बह गई। लड़की का कोई भी अता नहीं लग सका है। जांच अधिकारी एएसआई जसपाल सिंह ने कहा कि इस बारे में लड़की के परिजनों को सूचना दे दी है, जो इन दिनों मणिकर्ण की जोतों में भैंस चराने गए हैं। वहीं एक दूसरे मामले दो लोग लकड़ी इकट्ठा करने की मशां से नदी में गए और ब्यास नदी का बहाव अधिक होने से दोनों बीच में फंस गए। जिन्हें बाद में वायु सेना के चौपर की मदद से निकाला गया। उपायुक्त कुल्लू यूूनुस ने कहा कि जिला के अधिकतर क्षेत्रों में 21 सितंबर की रात से हो रही लगातार बारिश के कारण सभी नदियों और नालों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसको देखते हुए सभी जिलावासी विशेष एहतियात बरतें और नदी-नालों के नजदीक न जाएं। यूनुस ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति इस तरह की कोशिश करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में भी वर्षा और ऊंची चोटियों पर हिमपात की आशंका जताई है। उन्होंने जिला के ऊपरी क्षेत्रों के लोगों और ट्रैकरों से भी खराब मौसम में ऊंचे पहाड़ों की ओर न जाने की अपील की है।
विज्ञापन


25 को भी बंद रहेंगे कुल्लू जिला के सभी शिक्षण संस्थान
कुल्लू। जिला कुल्लू में लगातार भारी बारिश के कारण सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में 25 सितंबर को भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने बताया कि जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, कॉलेजों और आईटीआई के विद्यार्थियों के लिए मंगलवार को भी छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें