भाषण में वंदना, पोस्टर मेकिंग में दीपा प्रथम
विद्यार्थियों ने रैली निकालकर नशे के विरुद्घ किया जागरूक
कुल्लू में मनाया अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/मनाली/बंजार। अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस के उपलक्ष्य पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि नशा एक बहुत ही गंभीर समस्या है और युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए।
इस दौरान जिला कल्याण अधिकारी समीर, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक लाल सिंह, प्रधानाचार्य प्रेम ठाकुर, तहसील कल्याण अधिकारी चंदनवीर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ओएलएस स्कूल ढालपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के नशा मुक्ति विशेषज्ञ डॉ. सत्यव्रत वैद्य ने की। डॉ. वैद्य ने कहा कि हमें नशीले पदार्थों का प्रयोग न करने की हिम्मत व दृढ़ निश्चय दिखाना चाहिए। तभी हम नशामुक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। इस मौके पर जनशिक्षा एवं सूचना अधिकारी देवेंद्र गौड़, प्रधानाचार्य मैथ्यू पीजे उपस्थित रहे।
इधर मनाली मनाली में नशे के जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। एसडीएम रमन घरसंगी ने बीडी, सिगरेट, गुटखा, खैनी, शराब और भांग इत्यादि के नशे से दूर रहने का आह्वान किया। डीएसपी मनाली शेर सिंह ने कहा कि नशा कोई भी हो यह बुराई आदमी को जहां शारीरिक रूप से कमजोर करती है। वहीं मानसिक तौर पर नकारात्मक प्रभाव भी डालती हैं। एनसीसी के कैडेट ने मणिकर्ण घाटी के जरी में एक जागरूकता रैली निकाली। इसमें जरी स्कूल के कैडेट एवं केअर टेकर ने भाग लिया। जरी गांव से लेकर गांव तक निकाली रैली में कैडेट ने भाग लिया।
वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार में अंतरराष्ट्रीय मादक निरोधक एवं तस्करी दिवस प्रधानाचार्य हरीश गुलेरिया की अध्यक्षता में मनाया गया। एसएचओ बंजार सी आर चौधरी ने नशे के प्रति जागरूक किया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में वंदना पहले, पूनम दूसरे, तनुजा तीसरे स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग में दीपा प्रथम रही। विद्यार्थियों ने बंजार में जागरूकता रैली भी निकाली। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी नीरत सिंह नेगी, एनसीसी अधिकारी राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता देशराज, जालम सिंह, नेत्र सिंह, जुगल किशोर, हंसराज, वेदप्रभात, हरि सिंह, युवराज, हरीश, निर्मला, मीना, समता, सतीश, रवि, आशीष कौशल और जेआर ठाकुर आदि मौजूद रहे।