फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनाला स्कूल में 20 दिन बाद भी नहीं पहुंचा टीजीटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनाला स्कूल में 20 दिन बाद भी नहीं पहुंचा टीजीटी
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जारी किए हैं शिक्षक को आदेश
142 विद्यार्थियों के अभिभावकों ने किया था बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू के हाई स्कूल बनाला में 20 दिन बाद भी टीजीटी मेडिकल ने ज्वाइन नहीं किया है। एलीमेंटरी शिक्षा विभाग ने 7 जून को ही इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। बावजूद इसके अभी तक शिक्षक ने विभाग के आदेशों की पालना ही नहीं की है। जिससे बनाला स्कूल के अभिभावकों में सरकार और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के प्रति खासा रोष है।
गत चार से सात जून तक चले अभिभावकों के बहिष्कार के दौरान कोई भी विद्यार्थी स्कूल नहीं आया था। तब शिक्षा विभाग ने निरीक्षण विंग कुल्लू के उपनिदेशक बलवंत सिंह ठाकुर, प्रिंसिपल अमर सिंह तथा हंस राज आचार्य की एक टीम को बनाला स्कूल भेजा गया था। इस दौरान एलीमेंटरी शिक्षा विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीजीटी मेडिकल और टीजीटी आर्ट्स को अस्थायी तौर पर भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें सीसे स्कूल डिगेढ से भेजे गए शिक्षक ने अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। वहीं आनी स्कूल के भेजे गए मेडिकल शिक्षक ने आज तक ज्वाइन नहीं किया है। मेडिकल शिक्षक के ज्वाइन नहीं करने पर अभिभावकों ने पुन: बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसएमसी के अध्यक्ष हवा सिंह, अभिभावक रोशन लाल, चमन लाल, धर्म सिंह, रमेश कुमार, किशन चंद, दलीप कुमार, प्रताप सिंह, होशियार सिंह, पुष्पा देवी, राम मूर्ति, खेम राम, सुंदर सिंह, अनूप राम, कर्म सिंह, तारा चंद, यशपाल, उषा देवी, गुरदयाल, शीला देवी, प्रभा देवी, मथुरा देवी, करतार सिंह तथा दीपा देवी ने कहा बनाला स्कूल में मुख्य अध्यापक, टीजीटी कला के दो पद, टीजीटी मेडिकल का एक पद, टीजीटी नॉन मेडिकल का एक पद तथा शारीरिक शिक्षक का एक पद खाली पड़े हैं। स्कूल में मेडिकल व नॉन मेडिकल शिक्षकों की सबसे अधिक जरूरत है और उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अगर शिक्षक की मांग पूरी नहीं हुई तो वह दोबारा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

उधर, एलीमेंटरी शिक्षा विभाग कुल्लू के उपनिदेशक कुलवंत सिंह पठानिया ने कहा कि आनी स्कूल के टीजीटी मेडिकल को बनाला स्कूल के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। अगर शिक्षक ने ज्वाइन नहीं किया है तो इसका जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें