फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैली ब्रिज भुंतर के जाम से किसान-बागवान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
वैली ब्रिज भुंतर के जाम
विज्ञापन

से किसान-बागवान परेशान
लंबे जाम में घंटों फंस रहा किसानों का प्लम व फूलगोभी
भुंतर से लेकर मनाली व मणिकर्ण तक पर्यटक भी बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। भुंतर वैली ब्रिज के कारण लग रहे जाम से किसानों-बागवानों और सैलानियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम से घाटी के किसान-बागवान अपने उत्पादों को समय पर सब्जी मंडियों में नहीं पहुंचा पा रहे हैं। कई बार तो वे लोग सब्जी मंड़ियों में लगने वाली बोली में भी हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं और ऐसे में उन्हें अपने उत्पाद का मंडियों में उचित दाम नहीं मिल रहा है।
इन दिनों घाटी में प्लम और फूलगोभी का सीजन जोरों पर चला है। कुछ इलाकों में नाशपाती का भी तुड़ान शुरू कर दिया है। भुंतर के वन-वे वैली ब्रिज से लग रहे जाम से इलाके के लोगों में नेशनल हाईवे तथा सरकार के खिलाफ भारी रोष है। चिलचिलाती धूप के बीच जाम में फंसे सैलानी और आमजन भी परेशानी का सामना कर रहे हैं। लंबे जाम से स्थानीय दुकानदारों का धंधा भी चौपट हो रहा है। पार्वती वैली, गड़सा, पारला भुंतर और दियार इलाके के किसान-बागवान बेहाल हैं और जाम से किसान-बागवानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रुचिन चौहान, वीरी सिंह, गोपी चंद, संजीव कुमार, अमर ठाकुर, ओम प्रकाश, बालकृष्ण, वेद प्रकाश, चुनी लाल, तेज सिंह तथा भीमी राम ने कहा कि वन-वे वैली ब्रिज किसानों और बागवानों के लिए परेशानी बना हुआ है। सालों से यह समस्या चल रही है लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। ब्यास नदी में वैली ब्रिज की जगह डबल लेन आरसीसी पुल का निर्माण किया जाना है। इसके लिए टेंडर भी हो गए हैं। एनएच अथॉरिटी के लेट लतीफी से लोगों, किसान-बागवानों और पर्यटकों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


भारी ट्रैफिक के चलते अभी भुंतर वैली ब्रिज का निर्माण कार्य अभी नहीं हो होगा। ठेकेदार ने पुल का निर्माण शुरू करने के मना कर दिया है। - संजय सोनी, अधिशाषी अभियंता एनएच।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें