फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में लटके ताले, निराश लौटे लोग

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर कुल्लू जिला में भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समेत पंजाब नेशनल बैंक के गेटों पर ताले लटके रहे। बैंक कर्मचारियों की ओर से मांगों को लेकर की हड़ताल से सबसे अधिक ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कई लोगों को बैंक बंद होने की सूचना पाकर निराश होकर लौटना। दूरदराज से आए लोगों को बैंक में हड़ताल होने की जानकारी नहीं थी, जबकि एटीएम चालू रहने से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली। ढालपुर, अखाड़ा बाजार, शास्त्रीनगर, भुंतर, मनाली, बंजार समेत एटीएम मशीनों में कैश के लिए दिनभर चहल-पहल बनी रही। एसबीआई बैंक में काम से आए लगघाटी के तिलकराज और पुरखू राम ने कहा कि वे अपना कामकाज छोड़ कुल्लू में बैंक से पैसे निकालने पहुंचे थे लेकिन जैसे ही 11 बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच ढालपुर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि यहां पर ताला लटका हुआ था। उन्होंने कहा कि बैंक में हड़ताल की उन्हें कोई सूचना नहीं थी। पैसों की जरूरत होने के कारण उन्हें मुश्किलें पेश आईं। वहीं, खराहल क्षेत्र के मोहर सिंह और रेवत राम ने कहा कि बैंकों की हड़ताल के कारण उनका जरूरी काम रुक गया है। उन्होंने कहा कि अपने किसी रिश्तेदार को पैसे जमा करने थे। लोगों की मदद लेकर मशीन से जमा करने पड़े। बैंकों में हड़ताल का असर कुल्लू में भी देखने को मिला। बैंक परिसर में लोगों का आना-जाना लगा रहा। नोटिस बोर्ड पढ़कर लोग वापस लौटते रहे। गौरतलब है कि बैंक की ओर से हड़ताल की सूचना बुधवार की ही दी गई है। वीरवार को होने वाली हड़ताल का नोटिस में कोई जिक्र नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें