फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो व कार में टक्कर से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
मौत - फोटो : demo
विज्ञापन
कुल्लू। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाशिंग स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप मंगलवार देर रात एक ऑटो और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्घ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगा रही है। हालांकि पहले घटना में व्यक्ति के घायल होने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, लेकिन व्यक्ति की मौत पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी बाशिंग स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप के पास ऑटो व कार में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो चालक कर्म चंद पुत्र स्व. प्रेमू गांव बाशिंग जिला कुल्लू घायल हो गए। जिसे उपचार के लिए मंगलवार रात को ही क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। यहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। दोनों पक्ष आपस में परिचित होने के कारण मामले में समझौता भी हो गया, लेकिन बुधवार को दोबारा कर्म चंद को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्घ आईपीसी की धारा 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में एचसी नारायण जांच कर रहे हैं। इधर, एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जंच जारी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। हादसे के सही कारणों का भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें