फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ के बीच बिजली महादेव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
अाराध्य बिजली महादेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। आराध्य देवता बिजली महादेव के मंदिर में शिवरात्रि के दूसरे दिन भी भक्तों और श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भोले के दरबार में श्रद्धालु और भक्तों ने माथा टेक और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर कुल्लू के अलावा अन्य जिलों के कई पर्यटक और श्रद्धालु ने बर्फ के बीच अठखेलियां कीं। बर्फबारी के बीच फोटो भी खींचे। बिजली महादेव के मंदिर में करीब एक फुट बर्फ पड़ी है। शिवरात्रि पर दोपहर तक मंदिर के कपाट भी खुले थे, लेकिन आज दोपहर बाद बिजली महादेव के कपाट चैत्र संक्रांति तक बंद रहेंगे। मान्यता है यह है कि बिजली महादेव का स्वर्ग प्रवास चैत्र माह की संक्रांति तक रहता है। घाटी के महेश शर्मा, श्याम शर्मा, भुवनेश्वर ठाकुर, चमन शर्मा आदि ने बताया कि बिजली महादेव में शिवरात्रि के दूसरे दिन भी मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु और सैलानी पहुंचे। बिजली महादेव के कारदार अमरनाथ ने बताया कि बुधवार को दोबारा बिजली महादेव के कपाट बंद हो जाएंगे। मंदिर के कपाट अब पुन: चैत्र की संक्रांति को खुलेंगे। इस दिन देवता स्वर्ग प्रवास ने लौटते हैं और आगामी साल की भविष्यवाणी का बखान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें