फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिगत होंगी कुल्लू शहर में बिजली की तारें

विज्ञापन
बिजली - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
कुल्लू। शहर में बिजली की झूलती हुई तारें अब दिखाई नहीं देंगी। बिजली की इन तारों को अब भूमिगत किया जाएगा। बिजली की तारों को भूमिगत किए जाने को लेकर नगर परिषद कुल्लू के जनरल हाउस में विधायक ने प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर परिषद कुल्लू का जनरल हाउस हुआ। जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष विमला महंत समेत अन्य पार्षदों ने हिस्सा लिया। जनरल हाउस में कुल्लू सदर से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। इस दौरान कुल्लू शहर के सुंदरीकरण को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। वहीं नगर परिषद की आय बढ़ाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। जनरल हाउस में शहर को सुंदर बनाने का खाका भी तैयार हुआ।
इस अवसर पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि अमृत योजना के तहत कुल्लू शहर के सुंदरीकरण पर करोड़ों खर्च किए जाने हैं। इसके साथ ही शहर को और सुंदर बनाने के लिए बिजली की झूलती हुई तारों को भूमिगत किया जाएगा। इसके लिए प्रपोजल तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। नगर परिषद का पैसा दशहरा कमेटी के पास फंसा हुआ है। जिसे नगर परिषद को जारी करने के लिए दशहरा कमेटी से बात की जाएगी। वहीं नगर परिषद के उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि जनरल हाउस में अमृत योजना के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा की गई। अमृत योजना के लिए नगर परिषद के पास पैसा आ चुका है। योजना के तहत कुल्लू का विकास होगा। नगर परिषद कांपलेक्स को तैयार किया जाना है इसे शापिंग मॉल की तर्ज पर बनाया जाएगा। वहीं नगर परिषद का सरवरी नदी पर बनने वाले प्रोजेक्ट का कार्य भी इसी साल शुरू किया जाएगा। इससे नगर परिषद को आय बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें