फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा क्षेत्र में रोजगार के लिए 19 को पहुंचे कुल्लू

विज्ञापन
jobs - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा ब्यासा मोड़ कुल्लू में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में ग्रामीण क्षेत्र केयुवाओं को बीमा क्षेत्र में रोजगार प्रदान करने के अवसर दिए जाएंगे। रोजगार मेले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के महिला एवं पुरुष आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 19 नवंबर को एलआईसी शाखा कुल्लू में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा एलआईसी अभिकर्ता एजेंट के अलग-अलग विशेष बैच के लिए पात्र व्यक्तियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रूरल कैरियर एजेंट के रूप में पांच हजार रुपये मासिक स्टाइपंड दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया में सेवानिवृत्त सैनिक/ कर्मचारी/ अधिकारी, महिला एवं युवा, समाजसेवी / जनप्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। रोजगार मेले में प्रत्येक गांव से न्यूनतम चार लोगों को अभिकर्ता के रूप में चयनित किया जाएगा। वहीं संबधित ग्राम पंचायतों को भी युवाओं को स्वरोजगार में स्थापित करने में प्रोत्साहन देने पर पुरस्कृत किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ दसवीं तथा उच्चतम योग्यता प्रमाण पत्रों की तीन-तीन फोटोस्टेट कॉपियां, 6 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ्स, 600 रुपये नकद (पंजीकरण फीस) तथा आधार कार्ड/पैनकार्ड में से किसी एक की तीन-तीन फोटो प्रतियां साथ लानी होंगी। अभिकर्ता का मुख्य कार्य सभी योग्य व्यक्तियों को बीमा एवं वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध करवाना है। इसके लिए अभिकर्ता को पारिश्रमिक के रूप में आकर्षक कमीशन मिलता है तथा जब तक पॉलिसी चलती है, अभिकर्ता को लगातार आजीवन कमीशन मिलता रहता है। इस कार्य में अभिकर्ता अपनी मेहनत से आठ-दस हजार से लेकर एक लाख रुपये प्रतिमाह तक कमा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें