पुलिस लाइन बाशिंग में शुरू होगी पुलिस भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पुलिस विभाग ने कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले के युवाओं के लिए पुलिस लाइन बाशिंग में सात से 11 मार्च तक पुलिस भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
पहले दिन जिले के 1500 युवाओं को बुलाया गया है। इसमें युवा शारीरिक दक्षता परीक्षा और ग्राउंड टेस्ट में दमखम दिखाएंगे। विभाग ने पुलिस भर्ती के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा लोक सेवा आयोग के माध्यम से ली जाएगी। युवक-युवतियों को ग्राउंड टेस्ट के दौरान अपना एडमिट कार्ड, फोटो आईडी प्रूप के साथ लाना अनिवार्य होगा। बाशिंग पुलिस लाइन में 11 तक जिले की पुलिस भर्ती होगी, जबकि 12 को लाहौल-स्पीति जिला के प्रतिभागी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि भर्ती सात से 11 मार्च को पुलिस लाइन बाशिंग में होगी। संवाद