राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में हुआ कैम्पस प्लेसमेन्ट में भाग लेते छात्र-छात्राएं।
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में बी वॉक रिटेल मैनेजमेंट विभाग ने कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया। इसमें निजी कंपनी के अधिकारियों ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया।
साक्षात्कार में महाविद्यालय कुल्लू के बी वॉक रिटेल मैनेजमेंट के 15 विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। साक्षात्कार का शुभारंभ प्राचार्य डॉॅ. बृजबाला और समन्वयक डॉ. मान सिंह राणा ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को वोकेशनल कोर्स का लाभ लेते हुए अपना कौशल विकास करना चाहिए। इस दौरान कंपनी के राज्य समन्वयक राजेश रंजन झा, रिटेल मैनेजमेंट विभाग के प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर और अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे। संवाद