फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ में पेड़ गिरने से तीन वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
कार पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। जिला कुल्लू की ऊझी घाटी में हुई बर्फबारी से जहां जनजीवन ठप हो गया है, वहीं कई जगहों पर पेड़ गिरने से भारी नुकसान हुआ है। मनाली में पेड़ गिरने से तीन वाहनों और तीन घरों को लाखों का नुकसान हुआ है। बर्फबारी व अंधड से मनाली के ढुंगरी स्थित देवी हिडिंबा के मंदिर के पास स्थित पुरातत्व विभाग के ड्यूटी रूम में देवदार का बड़ा पेड़ रात दो बजे गिर गया। हादसे के दौरान यहां कोई भी कर्मचारी नहीं था।
विज्ञापन

माता के कारदार एवं पुजारी रोहित राम शर्मा ने कहा कि ड्यूटी रूम के भवन और छत को नुकसान पहुंचा है। लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं पर सर्किट हाउस मनाली के पास जीवन महाजन, रमेश महाजन तथा मनाली गांव के कर्म चंद के मकानों पर पेड़ गिरने से कुछ हिस्से को क्षति पहुंची है। इसके अलावा मनाली में ब्यास पुल के पास एक देवदार का पेड़ गिरने से वहां खडी एक कार, एक टैक्सी और आल्टो को तहस नहस कर दिया है। इसके अतिरिक्त देवदार और अन्य पेड़ों के गिरने से बिजली के तार टूट गए। तहसीलदार मनाली शमशेर सिंह ने कहा कि घाटी में हुई भारी बर्फबारी और अंधड़ से कई जगहों पर पेड़ों के गिरने से नुकसान की सूचना है। बताया कि विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है तथा प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें