फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोडों रूपये की ओएफसी में असंख्या ज्वाइंट से दूरसंचार सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों खर्चे, दूरसंचार सेवाएं नहीं सुधरीं
विज्ञापन

मापदंडों को दरकिनार कर मनाली से लाहौल के बीच बिछाई ओएफसी से समस्या
ओएफसी में अधिक ज्वाइंट होने से प्रभावित हो रही सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। बीएसएनएल ने रोहतांग दर्रा होकर मनाली से लाहौल घाटी के बीच ओएफसी बिछाने के लिए करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाया गया। आरोप है कि भूमिगत केबल बिछाने के दौरान खुदाई के काम में तय नियमों की धज्ज्यिां उड़ाई हैं।
मानकों के अनुसार जमीन को करीब पांच फीट गहरा खोद कर ओएफसी को बिछाई जानी थी। लेकिन महज दो से तीन फीट जमीन की खुदाई कर काम पूरा कर दिया। इसका खामियाजा जनजातीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार मनाली से लाहौल के बीच बिछाई गई ओएफसी में इतने ज्वाइंट लगे हैं कि अब टेलीफोन और इंटरनेट की तरंग बीच रास्ते में ही कमजोर पड़ रही हैं। इससे घाटी में फोन और इंटरनेट सेवा प्रभावित होने लगी। हालात ऐसे हैं कि अब तो मनाली से लाहौल के बीच बिछाई गई केबल का 80 फीसदी हिस्सा जमीन के ऊपर से ही गुजर रहा है। ऐसे में हल्की बर्फबारी के कारण तारों में खिंचाव पैदा होने से दूरसंचार सेवा ठप हो जाती है। लाहौल घाटी में पिछले चार दिनों से इंटरनेट और टेलीफोन सेवा ठप है। पंचायत प्रधान संघ के अध्यक्ष सत प्रकाश और जिप अध्यक्ष रमेश रूआलवा ने कहा कि आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है। इंटरनेट सेवा ठप होने जाने से लाहौल में बैंकिंग और अन्य सरकारी कामकाज भी बंद हो गए हैं। सत प्रकाश ने कहा कि बीएसएनएल जनजातीय लोगों को सुचारु दूरसंचार सेवा मुहैया करवाने में नाकाम साबित हुआ है। घाटी में दूरभाष केंद्रों को स्थापित करने और ओएफसी बिछाने के लिए करोड़ों खर्चे हैं। लेकिन लोगों तक इसका फायदा नहीं पहुंच रहा है। रमेश ने कहा कि सीजन के दौरान ओएफसी कटने का ठीकरा हमेशा बीआरओ पर फोड़ा जाता है। लेकिन अब दूरसंचार सेवा ठप होने पर बीएसएनएल के पास जवाब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है बीएसएनएल का तर्क
केलांग में तैनात बीएसएनएल के सहायक अभियंता शामलाल का कहना है कि सिस्सू से पलचान के बीच ओएफसी में अत्यधिक ज्वाइंट के कारण तारों की क्षमता कम हो गई है। साथ ही सेटेलाइट मीडिया में तकनीकी खराबी आ गई है। इससे टूजी सेवा ठप होने लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें