फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच बहाली में लगेगा अभी समय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जलोड़ी दर्रा करीब 45 सेंटीमीटर बर्फ की मोटी चादर से लकदक है। इससे बहाल करने में एनएच अथॉरिटी की चिंता बढ़ गई है। तीन दिन की बर्फबारी के बाद मौसम एक दिन साफ रहा। लेकिन मंगलवार को फिर से मौसम ने करवट ली है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और शीत लहर का प्रकोप जारी रहा।
विज्ञापन

बाह्य सराज की 58 पंचायतों को जोड़ने वाले औट-लूहरी-सैंज हाईवे 305 को बहाल होने में अभी समय लगेगा। हालांकि एनएच अथॉरिटी ने घियागी से लेकर सोझा तक हाईवे को छोटे वाहनों के लिए बहाल करने का दावा किया है। लेकिन मौसम के बदलते तेवरों से एनएच अथॉरिटी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसे में जलोड़ी दर्रा से बर्फ हटाओ अभियान को ब्रेक लग सकती है। जिला प्रशासन ने फिर से लोगों व सैलानियों को मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अलर्ट जारी कर दिया है। एनएच में आठ से दस किलोमीटर तक बिछी बर्फ के चलते जरूरतमंद लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। उधर, जिला में पड़ी कड़ाके की ठंड से बर्फ जम रही है। इससे यातायात के लिए बहाल की गई सड़कों पर वाहन चलाना खतरनाक हो गया है। घाटी में अभी तक दुर्गम इलाकों को जोड़ने वाली करीब तीन दर्जन सड़कें बंद हैं। उधर ,एनएच अथॉरिटी के सहायक अभियंता सुनील गुप्ता ने कहा कि जलोड़ी दर्रा बहाली का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने से समस्या बढ़ रही है। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि मौसम विभाग ने फिर से पहाड़ों में बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में लोगों, पर्यटकों से मौसम को भांपकर ही आवाजाही करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें