फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दशहरे में 20 नहीं, 17 दिन ही सजेगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। 19 अक्तूबर से शुरू हो रहे देवी-देवताओं के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस बार 20 दिन के बजाय 17 दिन ही दुकानें लगा सकेंगे। दशहरा में आने वाले देश भर के सैकड़ों कारोबारियों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूलन के आदेशों का पालन करना होगा। हालांकि पहले व्यापारियों को दशहरा में 20 दिन का समय दिया जाता था और करीब एक हफ्ता अतिरिक्त समय तक ढालपुर मैदान में जमे रहते थे। लेकिन ध्वनि प्रदूषण और ढालपुर मैदान में पसर रही गंदगी को लेकर एनजीटी सख्त है।
विज्ञापन

इस बार दशहरा उत्सव समिति की ओर से 19 अक्तूबर से लेकर चार नवंबर तक दुकानें लगाने की अनुमति दी जाएगी। समिति ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। दशहरा के लिए पांच अक्तूबर से प्लॉट आवंटन का कार्य शुरू किया जाएगा, जो 12 अक्तूबर तक जारी रहेगा। दशहरा में तय से अधिक समय तक व्यापारियों के ढालपुर मैदान में रहने को लेकर अभी से बार एसोसिएशन कुल्लू ने विरोध जारी कर दिया है। उन्होंने उपायुक्त कुल्लू को बीते दिन सौंपे पत्र में कारोबारियों को निश्चित समय पर ही ढालपुर मैदान को खाली करने की मांग की है। इससे स्थानीय स्थायी दुुकानदारों में रोष रहता है और करीब एक माह उनका कारोबार पूरी तरह से ठप हो जाता है। उपायुक्त कुल्लू एवं दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष यूनुस ने कहा कि इस बार दशहरा में आने वाले व्यापारियों को एनजीटी के आदेशों का पालन करना होगा। एनजीटी के आदेशों पर ही 20 की जगह 17 दिनों का समय दिया जाएगा। कहा कि इसका उल्लंघन करने वाले कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दशहरा के लिए प्लॉट आवंटन पांच अक्तूबर से एडीएम अक्षय सूद की अध्यक्षता में शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें