फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने में 1854 वाहनों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भुंतर (कुल्लू)। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई जारी है। अगस्त महीने में भुंतर पुलिस ने करीब 1854 चालान किए। इससे अलावा एक लाख 54500 रुपये का राजस्व वसूल किया गया है।
विज्ञापन

ट्रैफिक इंचार्ज बृज लाल ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस ने अगस्त महीने में बिना हेलमेट ड्राइविंग करने वाले दोपहिया वाहन चालकों के 765 व शराब पीकर वाहन चलाने के 19 चालान काटे। इसके अलावा एमवी एक्ट के तहत एक हजार से अधिक वाहनों के चालान किए गए। तीन वाहनों को जब्त भी किया गया। बिना एम फार्म के रेत ले जा रहे ट्रैक्टरों पर भी शिकंजा कसा गया। लगभग डेढ़ लाख का चालान किया गया है। एसएचओ भुंतर मोहन रावत ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस को खास हिदायत दी है कि बिना हेलमेट व नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर नकेल कसी जाए। उन्होंने कहा कि भुंतर में अंधाधुंध ट्रैफिक के चलते जाम की समस्या से निजात दिलाना पुलिस का कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें