फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवालयों में रही श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/बंजार। सावन माह के दूसरे सोमवार को जिला कुल्लू के देवालयों में भोले नाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु महादेव के दर्शन के लिए पहुंच गए। उन्होंने पूजा-अर्चना की और सुख-शांति व समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। श्रद्धालुओं ने मन्नत के रूप में कई तरह का चढ़ावा चढ़ाया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के साथ धार्मिक स्थल बिजली महादेव में भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। परिवार के साथ लोगों ने उनके सामने शीश नवाया। इसके अलावा भूतनाथ, ज्वाणी महादेव, शमशर महादेव, ढालपुर तथा मौहल आदि देवालयों में श्रद्धालु पहुंचे। उधर, उपमंडल बंजार के देवालयों में भी भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक किया गया। भगत राम, राजीव, नरेश शर्मा, नवीन प्रकाश, राजकुमार शर्मा, रूप सिंह, शमशेर ठाकुर, भगवानी सिंह का कहना है कि वे हर साल सावन माह में भगवान महादेव का पूजन करते हैं। सावन के दौरान जिला के विभिन्न जगहों पर भोले नाथ के भक्तों की ओर से खीर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। बिजली महादेव के कारदार अमर नाथ ने कहा कि बिजली महादेव के दर्शन के लिए रोज श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सोमवार को भीड़ अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें