रोप वे साइट का सात को होगा संयुक्त निरीक्षण
कंपनी के साथ मिलकर निरीक्षण करेगा पर्यटन विभाग
जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी निरीक्षण के रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। बिजली-महादेव रोप के लिए अब सात मार्च को पर्यटन विभाग और ऊषा ब्रेको कंपनी के साथ संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण बिजली महादेव रोप की एलाइनमेंट को फाइनल किया जाएगा। संयुक्त निरीक्षण के बाद फाइनल रिपोर्ट को जिला प्रशासन को सौंपा जाएगी। बिजली महादेव रोप वे के लिए के सरकार 150 करोड़ खर्च किए जाने हैं।
रोप वे फाइनल किए जाने का लेकर वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने हाल ही जिला प्रशासन के साथ बैठक की है। बैठक में रोप वे को अंतिम रूप दिए जाने को लेकर चर्चा की गई है। बिजली महादेव रोप वे के निर्माण को लेकर ऊषा ब्रेको कंपनी आगे आई है। कंपनी जिया रामशिला मार्ग से बिजली महादेव तक रोप वे का निर्माण करेगा। हालांकि रोप वे को पेच्छा से या जिया रामशिला मार्ग से लगाना जाना है। यह संयुक्त निरीक्षण के तय हो जाएगा।
हालांकि खराहल घाटी के जनप्रतिनिधि से लेकर किसान-बागवान रोप वे को पेच्छा से लेकर बिजली महादेव तक लगाने की मांग कर रहे हैं लेकिन सात मार्च को होने वाले संयुक्त निरीक्षण के बाद यह साफ हो सकेगा कि रोप वे कहां लगाना है? वहीं बिजली महादेव रोप वे को लेकर घाटी में चर्चाओं का माहौल है।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी बीसी नेगी ने कहा कि बिजली महादेव रोप वे को लेकर सात मार्च को संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। संयुक्त निरीक्षण में रोप वे की एलाइनमेंट का फाइनल सर्वे किया होगा। सर्वे की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी।