फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू कालेज में 25 को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू कॉलेज में 25 को मनाया
विज्ञापन

जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस
जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर एडीसी ने की प्रबंधों की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को जिला स्तरीय कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के सभागार में किया जाएगा। बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू राकेश शर्मा ने इस संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रबंधों को लेकर समीक्षा की।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार इस दौरान स्पॉट पेंटिंग, क्विज, स्किट, समूह गान, लोकनृत्य व भाषण प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी तथा मतदाताओं को वोट के अधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक, आईटीआई शमशी और कुल्लू के प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि अपने-अपने दल से संबंधित बूथ लेबल एजेंटों के माध्यम से मतदाताओं के वोटर कार्ड के पंजीकरण और शुद्धिकरण के कार्य में निर्वाचन विभाग का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नए मतदाता जिनका नाम वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तथा जिनकी आयु पहली जनवरी 2018 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई है के नामों को मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। अशुद्ध नामों को शुद्ध किया जाएगा तथा विवाह, मृत्यु व स्थान त्याग के कारण अपात्र मतदाताओं के नामों को काटा जाएगा। मतदान केंद्र पर चार फरवरी और 11 फरवरी को प्रात: 11 बजे दावे व आक्षेप दाखिल करने हेतु विशेष अभियान व बूथ लेबल एजेंटों की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें