फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल रोड में कुल्लवी नाटी में झूमे सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के जश्न को लेकर पैक रहे मनाली के होटल
विज्ञापन

वॉयस ऑफ कार्निवाल के प्रतिभागियों ने मचाया धमाल
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। नए साल के जश्न के लिए पर्यटन नगरी मनाली पूरी तरह के पैक रही। मनाली में सैलानियों की भारी भीड़ ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। रविवार को भी मनाली में हजारों पर्यटक नए साल के जश्न के लिए पहुंचे। पर्यटकों को बजौरा से लेकर मनाली तक जगह-जगह लगे जाम से परेशान होना पड़ा। नया साल मनाने पहुंचे पर्यटकों ने रविवार को मनाली के माल रोड पर खूब मस्ती की।
पर्यटन विकास निगम के क्लब हाउस सहित मनाली के सभी बड़े होटलों में देर रात तक जश्न चलता रहा। होटलों में लाइव म्यूजिक और डीजे के अलावा सैलानियों के मनोरंजन के लिए कप्पल डांस और लैमन डांस भी करवाया गया। बच्चों के मनोरंजन के लिए भी कई तरह की स्पर्धाएं करवाई गईं। देर शाम को नववर्ष के जश्र को यादगार मनाने तथा सैलानियों के मनोरंजन के लिए वॉयस ऑफ कार्निवाल के प्रतिभागियों ने खूब धमाल मचाया। उन्होंने कुल्लवी, पहाड़ी और फिल्मी तरानों से पर्यटकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पर्यटन विभाग ने क्लब हाउस मनाली में सैलानियों को कुल्लवी परंपरा के अनुसार ढोल-नगाड़ों की थाप पर टोपी पहनाकर स्वागत किया। मनाली होटेलियर एसोसिएशन के प्रधान गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि न्यू ईयर मनाने के लिए मनाली के तमाम होटल पैक हो गए हैं।
विज्ञापन

---
देर रात तक चलता रहा जश्न
नववर्ष के लिए पर्यटन विकास निगम तथा मनाली के बड़े होटलों में खूब तैयारियां की गई थी। इस दौरान क्लब हाउस मनाली में न्यू ईयर क्वीन चुनी गई। रात भर पर्यटकों के लिए लाइव म्यूजिक, डीजे, कुल्लू नाटी, कप्पल डांस, लैमन डांस आदि प्रतियोगिताएं आकर्षक का केंद्र रही। होटल सोलंग वैली रिजॉट के मैनेजर पुनीत ने बताया कि नववर्ष के लिए होटल पूरी तरह पैक रहा।
विज्ञापन

---
पर्यटकों के मनोरंजन का रखा ध्यान : एसडीएम
मनाली के एसडीएम एचआर बैरवा ने सैलानियों का स्वागत करते हुए कहा कि कार्निवाल कमेटी ने उनके मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए ही कुल्लवी नृत्य का आयोजन करवाया। दो से छह जनवरी तक मनाए जाने वाले विंटर कार्निवाल में 80 से अधिक महिला मंडलों की लगभग एक हजार महिलाएं कुल्लवी परिधान में नृत्य करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें